रंग दे ललारी मेरी तुलसा की चुनरिया

रंग दे ललारी मेरी तुलसा की चुनरिया

 
रंग दे ललारी मेरी तुलसा की चुनरिया Rang De Lalari Bhajan Lyrics, Tulasi Mata Bhajan

रंग दे ललारी मेरी तुलसा की चुनरिया,
रंग ऐसा रंग देखे सारी रे नगरिया,
रंग दे ललारी मेरी तुलसा की चुनरिया।

सतरंगी रंगों वाली रंग दे किनारी,
ओढ़ के तुलसा रानी लागे प्यारी,
चुनर वेसी ले मैं जाऊं वृंदावन नगरिया,
रंग दे ललारी मेरी तुलसा की चुनरिया।

कहते हैं लाल रंग तुलसा जी को भाये
लाल लाल फूल केसर रंग दे चढ़ाई,
दुल्हन सी लागे मेरी तुलसा महारानीया,
रंग दे ललारी मेरी मां की चुनरिया।

झिलमिल सितारों वाले टाक देना बूटे,
भक्ति का रंग ऐसा छूटे ना छूटे,
मेरी तुलसा के चरणों में बीते रे उमरिया,
रंग दे ललारी मेरी तुलसा की चुनरिया।

रंग दे ललारी मेरी तुलसा की चुनरिया,
रंग ऐसा रंग देखे सारी रे नगरिया,
रंग दे ललारी मेरी तुलसा की चुनरिया।


tulsivivah रंग दे ललारी मेरी तुलसा की चुनरियाwith lyrics

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post