खेला सांवरिया संग होली भजन

खेला सांवरिया संग होली के भजन

 
खेला सांवरिया संग होली Khela Sanwariya Sang Holi Lyrics

श्याम के दर पे आई देखो,
मस्तानों की टोली,
खेला सांवरियां संग होली,
खेला सांवरिया संग होली।

जब फागुन महीना आवे,
भक्तां पे मस्ती छावे,
कोई ढोलक चंग बजावे,
कोई कोई रंग गुलाल उड़ावे,
जिसको देखो वही खड़ा है,
रंगो से भर झोली,
खेला सांवरियां संग होली,
खेला सांवरिया संग होली।

खाटू में धूम मचावा,
काले ले लाल बनावा,
हाथो में ले पिचकारी,
रंगने है श्याम बिहारी,
रंग अबीर गुलाल साथ में,
लेकर आये होली,
खेला सांवरियां संग होली,
खेला सांवरिया संग होली।

रंग हरा गुलाबी नीला हुआ,
खाटू रंग रंगीला,
भक्तां संग होली खेले,
सांवरियां छेल छबीला,
भीमसेन के मन में बस गई,
श्याम की सूरत भोली,
खेला सांवरियां संग होली,
खेला सांवरिया संग होली।

श्याम के दर पे आई देखो,
मस्तानों की टोली,
खेला सांवरियां संग होली,
खेला सांवरिया संग होली।
श्याम के दर पे आई देखो,
मस्तानों की टोली,
खेला सांवरियां संग होली,
खेला सांवरिया संग होली।


खेला सांवरिया संग होली | Mamta Chauhan | Bhim Sain | Haryanvi Song | Latest Haryanvi Song 2020Title -खेला सांवरिया संग होली | Khela Sanwariya Sang Holi 
 
फागुन के महीने में जब होली आती है, तब भक्तों की टोली श्री श्याम के दरबार पर रंग-गुलाल और ढोल-चंग के साथ मस्ती करती है। यह गीत खाटू नगर में होली के जश्न का वर्णन करता है, जहां भक्त हाथों में पिचकारी लेकर श्याम बिहारी को रंगों से सजा कर उनकी भक्ति में मग्न होते हैं। रंगों के हरे, गुलाबी, नीले और लाल संयोग से एक रंगीला माहौल बनता है, जो प्रेम, हार्दिकता और भाईचारे का प्रतीक है।  

Singer - Mamta Chauhan
Artist - Mamta Chauhan
Lyrics - Bhim Sain
Music - Aman Iqbal Sonotek
Next Post Previous Post