श्याम हमारा पालनहारा झट दौड़ा आयेगा लिरिक्स Shyam Hamara Palanhara Lyrics

श्याम हमारा पालनहारा झट दौड़ा आयेगा लिरिक्स Shyam Hamara Palanhara Lyrics, Krishna Bhajan

पीड़ पड़े जो हम भक्तों पर,
मोरछड़ी लायेगा,
श्याम हमारा पालनहारा,
झट दौड़ा आयेगा,
श्याम हमारा पालनहारा,
झट दौड़ा आयेगा।

श्याम नाम की महिमा भारी,
जाने दुनिया सारी है,
खाटू में सज धज के बैठा,
बाबा लखदातारी है,
एक बार जो इन्हे निहारे,
उसका ही हो जायेगा,
श्याम हमारा पालनहारा,
झट दौड़ा आयेगा।

देख भरोसा करके प्यारे,
श्याम के दरबार पर,
जो चाहेगा मिल जायेगा,
एक बार तू प्यार कर,
एक कदम तू आगे बढ़ा ले,
बाकी वो आ जायेगा,
श्याम हमारा पालनहारा,
झट दौड़ा आयेगा।

खाटू वाला श्याम हमारा,
सच्चा न्याय चुकाता है,
जिसका सच्चा भाव यहाँ पर,
उसको ये अपनाता है,
भानु भी जो दर का हुआ,
तो जीवन संवर जायेगा,
श्याम हमारा पालनहारा,
झट दौड़ा आयेगा।
पीड़ पड़े जो हम भक्तों पर,
मोरछड़ी लायेगा,
श्याम हमारा पालनहारा,
झट दौड़ा आयेगा,
श्याम हमारा पालनहारा,
झट दौड़ा आयेगा।



Wo Dauda Aayega | श्याम हमारा पालनहारा झट दौड़ा आएगा | Khatu Shyam Bhajan by Jatin Chhabra (Full HD)

Latest Bhajan Lyrics
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url