होली खाटू धाम की भजन

होली खाटू धाम की भजन

आई भगतो की टोली आई,
छाई छाई खाटू में मस्ती छाई,
लेकर निशान चली भक्तों की टोली,
फागण में श्याम संग खेलेंगें होली,
ये होली खाटू धाम की,
सारा इंडिया ठुमकता।

ये श्याम भक्त मतवाले,
कई गोरे है कई काले,
कुछ मुंबई से है आये,
कुछ है कलकत्ता वाले,
दिल्ली वाले भी देखो,
करते ठिठोली,
फागण में श्याम संग,
खेलेंगे होली,
ये होली खाटू धाम की,
सारा इंडिया ठुमकता।

ये जयपुर के रंगीले,
रंगो में हो रहे है गीले,
बंगलौरी हैदराबादी,
सूरत के छैल छबीले,
लाये बनारस वाले,
भांग की गोली,
फागण में श्याम संग,
खेलेंगे होली,
ये होली खाटू धाम की,
सारा इंडिया ठुमकता।

पंजाबी ढोल बजाये,
भंगड़े की धूम मचाये,
फिर यूपी हरयाणा वाले,
फिर पीछे क्यों रह जाए,
गुजराती लाये रंगो की रंगोली,
फागण में श्याम संग,
खेलेंगे होली,
ये होली खाटू धाम की,
सारा इंडिया ठुमकता।

झांरखण्डी और बिहारी,
पिंकी की आई बारी,
ये रंग गुलाल उड़ाए,
भर भर के पिचकारी,
गाये धमाल रोमी,
मीठी सी बोली,
फागण में श्याम संग,
खेलेंगे होली,
ये होली खाटू धाम की,
सारा इंडिया ठुमकता।
आई भगतो की टोली आई,
छाई छाई खाटू में मस्ती छाई,
लेकर निशान चली भक्तों की टोली,
फागण में श्याम संग खेलेंगें होली,
ये होली खाटू धाम की,
सारा इंडिया ठुमकता।



होली खाटू धाम की | Holi Khatu Dham Ki | Holi Special Bhajan | Sardar Romi Ji Shree Shyam Holi Bhajan
Next Post Previous Post