कर विश्वास चले खाटू हम, ले हाथों में हाथ, अबकी होली खेलेंगे, हम सांवरिया के साथ, अबकी फागण ठान लिया मैने, अपने दिल ये बात, हो अबकी खेलेंगे होली, अपने सांवरिया के साथ।
रंग रंगीला होगा फागण, बरसेगा रंग श्याम के आंगन, श्याम रंग की बौछारों से, भीग जायेगा मेरा तन मन, यादगार होगी बाबा से, अपनी मुलाकात, हो अबकी खेलेंगे होली, अपने सांवरिया के साथ।
रींगस से जयकार लगाकर, श्याम नाम की ध्वजा उठाकर, झूमते गाते चलेंगे पैदल,
Holi Bhajan
कदम रुकेंगे खाटू आकर, ध्वजा चढ़ाकर करनी है, कुछ अपने दिल की बात, हो अबकी खेलेंगे होली, अपने सांवरिया के साथ।
फागण मेला श्याम का आया, पागल जिसने सबको बनाया, किस्मत वाला हूं मै कुंदन, श्याम ने मुझको खाटू बुलाया, श्याम कृपा की होती फकीरा खूब यहां बरसात,
हो अबकी खेलेंगे होली, अपने सांवरिया के साथ।
कर विश्वास चले खाटू हम, ले हाथों में हाथ, अबकी होली खेलेंगे, हम सांवरिया के साथ, अबकी फागण ठान लिया मैने, अपने दिल ये बात, हो अबकी खेलेंगे होली, अपने सांवरिया के साथ।
खेलेंगे होली सांवरिया के साथ | Pratosh Sharma | Khelenge Holi Sanwariya Ke Sath | Holi Song 2023
Song - Khelenge Holi Sanwariya Ke Sath Singer - Pratosh Sharma"Fakira" Lyrics - Kundan Akela Music - kanhaiya Shrivastav