श्याम नाम की मेहंदी रचाकर

श्याम नाम की मेहंदी रचाकर

 
श्याम नाम की मेहंदी रचाकर Shyam Naam Ki Mehandi Lyrics

श्याम नाम की,
मेहंदी रचाकर,
घूँघट में शर्माऊंगी,
बनके दुल्हनिया,
श्याम पिया की,
बृज नगरी अब जाऊंगी,
बृज नगरी अब जाऊंगी।

श्याम नाम की मांग भरी और,
श्याम चुनरिया ओढ़ी रे,
श्याम प्रीत रंग राची ऐसी,
दुनिया से मुख मोड़ी रे,
वो मेरा हो जायेगा और,
मैं उसकी हो जाऊंगी,
बनके दुल्हनिया,
श्याम पिया की,
बृज नगरी अब जाऊंगी,
बृज नगरी अब जाऊंगी।

गैया चराने वो जायेंगे,
मैं उनके संग जाऊंगी,
श्याम बजायेंगे बंसी,
और मैं नाचूंगी गाऊंगी,
थक जायेंगे श्याम पिया तो,
थक जायेंगे श्याम पिया तो,
उनके चरण दबाऊँगी,
बनके दुल्हनिया,
श्याम पिया की,
बृज नगरी अब जाऊंगी,
बृज नगरी अब जाऊंगी।

सूरज रंग चढ़ा मेहंदी का,
मैं तो ऐसी लाल भई,
श्याम पिया की बनके सुहागन,
सातों जनम निहाल हुई,
सदा सुहागन कहलाऊंगी,
सदा सुहागन कहलाऊंगी,
जीवन सफल बनाऊंगी,
बनके दुल्हनिया,
श्याम पिया की,
बृज नगरी अब जाऊंगी,
बृज नगरी अब जाऊंगी।

श्याम नाम की,
मेहंदी रचाकर,
घूँघट में शर्माऊंगी,
बनके दुल्हनिया,
श्याम पिया की,
बृज नगरी अब जाऊंगी,
बृज नगरी अब जाऊंगी।
 

बनके दुल्हनिया श्याम नाम की | Banke Dulhaniya Shyam Naam Ki | Upasana Mehta Bhajan | Krishna Bhajan

■ Title ▹Shyam Naam Ki Mehandi Racha Kar Ghunghat Me Sharma Aaungi
■ Artist ▹Komal Bhardwaj
■ Singer ▹Sheela Kalson
■ Music ▹Pardeep Panchal
■ Lyrics & Composer ▹Traditional
■ Editing ▹KV Sain
■ Label ▹Fine Digital Video

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post