अबकी सांवरिया को नहीं छोड़ेंगे
फागण आया चल खाटू भाया
खाटू में सांवरे का मेला आया
सब मिलके होली वहां खेलेंगे
अबकी सांवरिया को नहीं छोड़ेंगे।
पहुंचेगी खाटू दुनिया सारी,
ले चलो रंग भर भर पिचकारी,
लाल गुलाबी रंग वहां हम उड़ाएंगे,
माथे अबीर हम बाबा को लगाएंगे,
सब मिलके होली वहां खेलेंगे,
अबकी सांवरिया को नहीं छोड़ेंगे।
बाबा जो देख के छुप जायेंगे
ढूंढ के उनको ले आएंगे
बाबा पे डालेंगे हम रंग बारी बारी
चारों तरफ से बरसेगी पिचकारी
सब मिलके होली वहां खेलेंगे
अबकी सांवरिया को नहीं छोड़ेंगे।
धूम मचेगी खाटू नगरी
रंगो भरी छलकेगी गगरी
ढोल मंजीरा गौरी खूब बजायेंगे
नाचेंगे कुंदन संग श्याम को नचाएंगे
सब मिलके होली वहां खेलेंगे
अबकी सांवरिया को नहीं छोड़ेंगे। फागण आया चल खाटू भाया
खाटू में सांवरे का मेला आया
सब मिलके होली वहां खेलेंगे
अबकी सांवरिया को नहीं छोड़ेंगे।
Holi 2020 - सांवरिया को नहीं छोड़ेंगे | Shyam Bhajan | by Gouri Agarwal (Full HD Song)
Shyam Bhajan - Sanwariya Ko Nhi Chodenge
Singer - Gouri Aggrawal / 9971998883
Lyrics - Kundan Akela
Music - Bijendra Chauhan
Artist - Harsh Sood
Blessings - GuruJan & Parents
DOP - Rishabh Kumar
Video - Bhanu Creations
Director - Bhanu Pratap Sharma
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं