बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी हनुमान भजन

बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी हनुमान भजन

बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी।

श्री राम जी मोहे रंग बता दो जी,
कैसी तो लागे रे संजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी।

हनुमत प्यारे हरी हरी पाती रे,
सोने सी चमके संजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी।

बजरंगी बाला द्रोणागिरी पहुंचे रे,
वहां पतो ना लागो रे संजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी।

बजरंगी बाला पहाड़ उठायो जी,
वह लेकर आये जी संजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी।

भरत जी ने तीर जो मारो जी,
वह बीच में रह गई रे संजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी।

रघुवर जी म्हारे रुदन मचावे जी,
बजरंगी ना लाए संजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी।

श्री हनुमत प्यारे संजीवन लाये जी,
सुषेण वैद्य को पकड़ाई रे संजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी।

श्री राम जी प्यारे घोट पिलावे जी,
लक्ष्मण जी पी गए रे संजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी।

हनुमत जी म्हारी लाज बचाई जी,
भैया से मिलावे रे संजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी।

बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी,
बजरंग बाला द्रोणागिरी जाओ जी,
वहां से लाओ रे सजीवन बूटी।

HANUMAT PARVAT PE JAO JI VAHA SE LAO RE SANJEEVAN BOOTI 

गायक ~ धर्मेंद्र गावड़ी भजन 
~अंजनी के लाया द्रोणागिरी जाजो जी Bhajan uploading by MCB music 
L I K E
~ S H A R E
 ~ S U B S C R I B E MCB music Super hit Bhajan
राम राम सा mcb music मे स्वागत है आपका 
uploading by~ sunil trivedi 

हनुमान जी को द्रोणागिरि पर जाकर संजीवनी बूटी लाने का हुक्म जब दिया जाता है, उस पल लगता है जैसे खुद मौत के आगे एक छोटा‑सा जंगल खड़ा कर दिया गया हो—पहाड़ उठाना, रास्ता भूलना, बीच में तीर लगना, लक्ष्मण की जान लटकती रहना—ये सब सिर्फ कहानी नहीं, दिल को बाहर ले आने वाली घटनाएँ बन जाती हैं। जब हनुमान जी पहाड़ उठा लेते हैं और उसे लेकर आते हैं, तब एहसास आता है कि भक्त अपने प्रभु के लिए न तो ऊँचाई देखता है, न दूरी, उसका सब कुछ उसी एक लक्ष्य पर फोकस हो जाता है कि “जीवन बचना है, बस यही अब बात है।”

संजीवनी बूटी तब लेकर आते हैं कि न राम‑लक्ष्मण की लाज जाती है, न भाई का प्यार टूटता है। जब लक्ष्मण को वह घूँट पिलाया जाता है, तो ऐसा लगता है मानो दिल फिर से धड़कने लग गया हो—जीवन वापस आ गया हो। यही भक्ति की जादू‑सी ताकत है, जो नाम से लेकर कर्म तक सब कुछ बदल देती है: जहाँ लगता है अब सब खत्म हो गया, वहीं एक भक्त की दौड़ से फिर से सूरज उग आता है। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री हनुमान जी की। 


यह भजन भी देखिये
बड़े प्रेम से बोलो भैया बालाजी का नाम रे
बलवानों के बलवान हैवो पवनपुत्र हनुमान भजन
रुद्र रूप तुम रख दो 

Next Post Previous Post