बम लहरी हो भोले बम भोले बम लहरी शिव भजन
बम लहरी हो भोले बम भोले बम लहरी शिव भजन
बम लहरी बम लहरी हो भोले बम लहरी,बम लहरी बम लहरी हो भोले बम लहरी,
बम लहरी बम लहरी हो भोले बम लहरी,
बम लहरी बम लहरी हो भोले बम लहरी।
मस्ती में झूम रहा है काशी,
झूम रहे कैलाश वासी,
शिव शंभू अविनाशी,
तीनों लोक के है प्रहरी,
बम लहरी बम लहरी,
हो भोले बम लहरी,
बम लहरी बम लहरी,
हो भोले बम लहरी।
लक्ष्मी संग डमरू की धुन पर,
झूम रहे देखो दामोदर,
झूम रही है नदिया सारी,
झूम रहे है सारे समंदर,
भोले नाथ की भक्ति में,
देखो झूम रही दुनिया सगरी,
बम लहरी बम लहरी,
हो भोले बम लहरी,
बम लहरी बम लहरी,
हो भोले बम लहरी।
सारी दुनिया से बेगानी हुई,
भोले तेरे नाम की दीवानी हुई,
ना कोई है चिंता,
ना ही कोई फिकर,
भक्ति में डूबी मस्तानी हुई,
बम लहरी बम लहरी,
हो भोले बम लहरी,
बम लहरी बम लहरी,
हो भोले बम लहरी।
झूम रही है धरती,
अम्बर झूम रहे हुई तारे,
वन उपवन भी झूम रहे है,
झूम रहे सितारे,
वाम देव की देख छवि,
इक पल को दुनिया ठहरी,
बम लहरी बम लहरी,
हो भोले बम लहरी,
बम लहरी बम लहरी,
हो भोले बम लहरी।
तेरे नाम की है,
ऐसी लागी लगन
डूबी रहू तुझमे,
ही होके मगन,
तू ही मेरा रहवर,
तू ही मेरा मालिक,
तेरे बिना और कही,
लागे ना ये मन,
बम लहरी बम लहरी,
हो भोले बम लहरी,
बम लहरी बम लहरी,
हो भोले बम लहरी।
काल के कपाल पे,
मैं लिखती मिटाती हूँ,
भक्त भोलेनाथ की,
ना भय किसी से खाती हूँ,
रहेगा जो सर पे हाथ,
मेरे भोलेनाथ का,
ना है कोई परवाह,
ना ही डर किसी भी बात का,
महाकाल के आगे काल की,
नजर कभी भी ना ठहरी,
बम लहरी बम लहरी,
हो भोले बम लहरी,
बम लहरी बम लहरी,
हो भोले बम लहरी।
मस्ती में झूम रहा है काशी,
झूम रहे कैलाश वासी,
शिव शंभू अविनाशी,
तीनो लोक के है प्रहरी,
बम लहरी बम लहरी,
हो भोले बम लहरी,
बम लहरी बम लहरी,
हो भोले बम लहरी
Bam Lehri | Abhilipsa Panda | Official Song | Shiv Bhajan | Bhole Bam Lehri | Sonotek Music
जब बम लहरी की धुन उठती है, लगता है जैसे दुनिया के सारे घर‑घर में नाच की लहर चढ़ आती है। काशी झूमती है, कैलाश वासी झूमते हैं, यही हाल समुद्र का भी है, नदिया का भी, और तारों का भी—सब कहीं एक ही मस्ती बह रही है। यह झूमना तभी आता है जब भक्ति की लगन इतनी तेज हो कि बाहर‑दुनिया, आँखों के सामने की चिंता, फिक्र—सब कुछ धुँधला पड़ने लगता है और दिल बस उसी नाम पर टिक जाता है, जिसे मरना–मिट जाना पसंद है।
भक्ति में डूबकर जिसका दिल दीवाना हो जाता है, उसे लगता है जैसे सारी दुनिया उसके लिए बेगानी सी हो गई हो। अब उसका रहवर, उसका मालिक वही है, जिसके बिना कहीं भी मन लगता ही नहीं। न डर, न भय, न काल की कोई नज़र—सब कुछ इस एक बात के आगे ठहर जाता है कि शंकर का हाथ सिर पर है, तो फिर दूसरे जगह से ना डर आता है, ना ध्यान रहता है। यही सुर घूमता रहता है कि जब भक्त अपने भोलेनाथ में मगन हो जाता है, तो इस बम लहरी के बीच ज़िन्दगी खुद ही एक झूमती हुई कथा बन जाती है। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री भोले नाथ जी की।
यह भजन भी देखिये
शम्भु स्तुति लिरिक्स Shiv Stuti Meaning
जिसके दिल में राम बसे
मेरे भोले शंभू मेरे केदारा