मोहे लगन लगी है राधे की मैं तो राधे राधे गाउंगी

मोहे लगन लगी है राधे की मैं तो राधे राधे गाउंगी


मोहे लगन लगी है राधे की,
मैं तो राधे राधे गाऊँगी,
राधे तेरे चरणों की तो,
मैं माथे धूल सजाऊँगी,
मोहे लगन लगी है राधे की,
मैं तो राधे राधे गाऊँगी।

तेरे दर्शन को अखियां तरसे,
नैनों में आ समा ओ राधे,
दिल की धड़कन बन जाओ हम,
तेरे बिन हैं आधे राधे,
मन हृदय में राधे राधे बसे,
अब राधा नाम ही चाहूँगी,
मोहे लगन लगी है राधे की,
मैं तो राधे राधे गाऊँगी।

तू राधे है बड़ी दयालु,
मुझ पे कृपा बरसा देना,
ये दुनिया सारी मतलब की,
तू मुझको अपना लेना,
इस जग से नाता तोड़ के,
तेरी भक्ति में खो जाऊँगी,
मोहे लगन लगी है राधे की,
मैं तो राधे राधे गाऊँगी।

मैं राधे राधे मंत्र जपूँ,
मेरी राधे में खो जाने का,
बस तेरी होकर ही रहना,
मुझे दे दे वास बरसाने का,
अब तेरे छत्र छाया को,
मैं छोड़ बता कहाँ जाऊँगी,
मोहे लगन लगी है राधे की,
मैं तो राधे राधे गाऊँगी।

अब तोड़ के सारे रिश्ते नाते,
राधे में बस जाना है,
कृपा बरसेगी राधे की,
हमने सब कुछ तुम्हें माना है,
मैं तेरे नाम से जानी जाऊँ,
एहसान बुला ना पाऊँगी,
मोहे लगन लगी है राधे की,
मैं तो राधे राधे गाऊँगी।

मोहे लगन लगी है राधे की,
मैं तो राधे राधे गाऊँगी,
राधे तेरे चरणों की तो,
मैं माथे धूल सजाऊँगी,
मोहे लगन लगी है राधे की,
मैं तो राधे राधे गाऊँगी।



लगन लगी है राधे की | Lagan Lagi Hai Radhe Ki | Riya Brijwasi | Radha Rani New Song 2024 | Sonotek

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Singer : Riya Brijwasi 
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post