कान्हा रास्ता निहारे मेरी अंखिया

कान्हा रास्ता निहारे मेरी अंखिया

कान्हा रास्ता निहारे मेरी अंखिया,  
कब आओगे मेरे सांवरिया,
मेरी अंखिया कान्हा मेरी अंखियां,
कान्हा रास्ता निहारे मेरी अंखियां।

मीरा के हाथों में जहर का प्याला,
कब अमृत बनाओगे मेरे कन्हैया,
मेरी अंखिया कान्हा मेरी अंखियां,
कान्हा रास्ता निहारे मेरी अंखियां।

बीच सभा में द्रोपदी रोवे,
कब लाज बचाओगे मेरे कन्हैया,
मेरी अंखिया कान्हा मेरी अंखियां,
कान्हा रास्ता निहारे मेरी अंखियां।

हाथ जोड़ कर नरसी पुकारे,
कब भात भरोगे मेरे कन्हैया,
मेरी अंखिया कान्हा मेरी अंखियां,
कान्हा रास्ता निहारे मेरी अंखियां।

भक्त प्रलाद प्रभु तुमको पुकारे,
हरदम तेरा नाम उचारे,
कब प्राण बचाओगे मेरे सावरिया,
मेरी अंखिया कान्हा मेरी अंखियां,
कान्हा रास्ता निहारे मेरी अंखियां।

कर्मा तेरी बात निहारे,
बना खिचड़ा तुमको पुकारे,
कब भोग लगाओगे मेरे सावरिया,
मेरी अंखिया कान्हा मेरी अंखियां,
कान्हा रास्ता निहारे मेरी अंखियां। 
 


Watch कृष्ण भजन : कान्हा रास्ता निहारे मेरी अंखिया #kahanabhajan #krishnabhajan Hindi bhajan songs

Next Post Previous Post