कन्हैया सुन ले मारी बात भजन लिरिक्स
सुनले म्हारी बात कन्हैया सुन ले मारी बात,
धन दौलत मैं कुछ ना माँगू जोडु दोनो हाथ।
सादा सा मोहे खाना दे दे उपर घी की धार,
लड्डू पेड़ा कुछ ना चाहिये रबड़ी लच्छेदार,
कन्हैया सुन ले मारी बात।
रहने को इक बंगला दे ,दे घुमंण को इक कार,
घूम घाम को घर को आऊ खडे हो नौकर चार,
कन्हैया सुन ले मारी बात।
प्यारा सा इक बेटा देदे बहुत गुणवती नार
पोता तो मोहे ऐसा चाहिये जैसा फुल गुलाब
कन्हैया सुन ले मारी बात।
अपने लिये तो कुछ ना माँगू नो तोले का हार
पहन ओढ़ के दर तेरे आऊ बोलू जय जय कार
कन्हैया सुन ले मारी बात।
सुनले म्हारी बात कन्हैया सुन ले मारी बात,
धन दौलत मैं कुछ ना माँगू जोडु दोनो हाथ।
सुन ले म्हारी बात कन्हैया सुन ले मारी बात,
धन दौलत मैं कुछ ना माँगू जोडु दोनो हाथ।
Sunle Maari Baat Kanahiya || Aaradhya || Alka Goyal || Super Hit Bhajan By Alka Goyal
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं