किस्मत पे नाज वो करते हैं

किस्मत पे नाज वो करते हैं

कोई दौलत से प्यार करते हैं,
कोई शोहरत से प्यार करते हैं,
जो श्याम के दीवाने हैं,
किस्मत पे नाज वो करते हैं।

कितने तेरा बनाया,
किसने बिगाड़ डाला,
डरता है क्यों जो संग में,
तेरे किस्मत बनाने वाला,
कोई अपनों से प्यार करते हैं,
कोई सपनों से प्यार करते हैं,
जो श्याम के दीवाने हैं,
किस्मत पे नाज वो करते हैं।

किस से लिया दिया है,
उसकी फिक्र ना करना,
क्या क्या दिया कन्हैया ने,
इसका जिक्र ही करना,
कोई सूरत से प्यार करते हैं,
कोई सीरत से प्यार करते हैं,
जो श्याम के दीवाने हैं,
किस्मत पे नाज वो करते हैं।

मितन के मित हैं वो,
इनसे बड़ी ना यारी
नैया कभी डूबे ना जब,
खेवनहार बिहारी,
डूबे है उसकी नैया जो,
खुद पे विश्वास करते हैं,
जो श्याम के दीवाने हैं,
किस्मत पे नाज वो करते हैं।
 



Kismat Pe Naaz | जो श्याम के दीवाने हैं किस्मत पे नाज़ वो करते हैं | Baba Shyam Song | Simran Kaur

Next Post Previous Post