कृपालु दयालु राम
कृपालु दयालु राम
दर दर भटको चाहे जितना,जब कोई ना बचा सके प्राण,
तव कृपालु दयालु राम का,
सफल होता है रामबाण,
हर लाइलाज का इलाज रामबाण,
हर मुश्कल से बचाता रामबाण।
राम नाम की विशाल शक्ति,
सबसे महान है राम की भक्ति,
जो सुमरत है राम का नाम,
सफल होते उसके सारे काम,
राम नाम सबसे साँचा,
जय जय श्री राम का करलो ध्यान।
रामबाण ने सूखा दिया सागर,
रावण के हर लिए थे प्राण,
राम नाम को सिद्ध करके,
अपने पास रखो रामबाण,
राम का नाम लो सुबह शाम,
ये ही तो कहलाता है राम बाण।
Kripalu Dayalu Bhagwan Ram | Ram Songs | Bhakti Song | Ram Ji Ke Bhajans | Lord Rama