मन का दीप जला जीवन दीप जला भजन

मन का दीप जला जीवन दीप जला भजन

मन का दीप जला,
जीवन दीप जला,
ख़्वाबों में खोया है,
जाग ज़रा मतवाले।

सच बतलाओ,
तेरे मन में,
रात कैसी छाई,
अच्छा नहीं है,
देख सम्भल जा,
यीशु से है जुदाई,
मन का मैल धुला,
ख़्वाबों में खोया है,
जाग ज़रा मतवाले।

यह दुनियाँ है,
ख़्वाब सुनहरा,
इसमें जो फँस जायें,
रोए तड़पे चैन ना पायें,
घुल घुल कर मर जायें,
यीशु को अपना,
ख़्वाबों में खोया है,
जाग ज़रा मतवाले।

यीशु को तू,
अपने जीवन में,
अपना मीत बना ले,
छोड़ दे अब यह,
दुनियाँ सुनहरी,
दुनियाँ से मन को फिराले,
होगा तेरा भला,
ख़्वाबों में खोया है,
जाग ज़रा मतवाले।
 


Man Ka Deep | मन का दीप | Hindi Christian Song | Filadelfia Music

Singer: Sangeeta Awale, Christy Paul
Music: Filadelfia Music
Recorded at Eternity Studio, Udaipur

यह भजन भी देखिये
रे माई जी मेरा चाहे मैं फिरूं वृन्दावन धाम
मातारानी नु सबदा ख्याल ऐ
धन दुर्गे मां वैष्णो रानिए भजन 

Next Post Previous Post