पलक निहारूँ छवि तेरी श्याम बाबा भजन

पलक निहारूँ छवि तेरी श्याम बाबा

मेरे श्याम बाबा सुन लो इक अर्ज यह मेरी ~
छोड़ के जाऊँ जब दुनिया साँवरे, 
पलक निहारूँ छवि तेरी ~
श्याम बाबा, श्याम बाबा।।

अंतिम साँस हो जब साँवरिया, 
मुख से ही ‘श्याम’ निकले ~
बुझ जाए दीपक जब जीवन का, 
चरणों में तन पिघले ~
मेरे पाप मिटा दो सारे, बंदिशें हटा दो ~
तेरा दाम पा लूँ मेरी ज़िंदगी घटा दो ~
काट दो कन्हैया मेरे जन्म-जन्म की फेरी ~
छोड़ के जाऊँ जब दुनिया साँवरे, 
पलक निहारूँ छवि तेरी ~
श्याम बाबा, श्याम बाबा।।

भूले न यह दुनिया तुझको, तेरा दास कहलाऊँ ~
टूटे दम जब, चरण-कमल को तकिया मैं बनाऊँ ~
फिर नींद न आए, कोई रोग न सताए ~
मैं न तड़पूँ कन्हैया, जो तू गोद में उठाए ~
मीठी-मीठी बजे फिर श्याम मुरलियाँ तेरी ~
छोड़ के जाऊँ जब दुनिया साँवरे, 
पलक निहारूँ छवि तेरी ~
श्याम बाबा, श्याम बाबा।।

जब तक चलती साँसें, दुनिया झूठी प्रीत दिखाए ~
तन से मन का साथ जो टूटे, अपने करीब न आए ~
जब हों अपने पराए, मेरी आँख भर आए ~
बाबा दर्द यहाँ मिलता, ऐसा प्रेम क्यों बनाए ~
‘सोनी’ को देना बाबा, चरणों की सेवा तेरी ~
छोड़ के जाऊँ जब दुनिया साँवरे, 
पलक निहारूँ छवि तेरी ~
श्याम बाबा, श्याम बाबा।।



पलक निहारूं छवि तेरी | Heart Touching Shyam Bhajan | by श्याम सलोना (Kota) | Audio

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Song: Palak Niharun chavi Teri
Singer: Shyam Salona ( Kota)
Category: Hindi Devotional ( Shyam Bhajan)
Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur
Label: Yuki

यह भजन भी देखिये
अयोध्या सजी है मेरे राम के लिए भजन अनूप जलोटा
राम जी ने एक ही क्षण में एक बार तो राधा बनकर देखो भजन
मैं तो राधे राधे राधे गाऊंगा भजन
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्सआध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post