प्रभु राम का बनके दीवाना, छमा छम नाचे वीर हनुमाना, के राम सिया राम जपता है, मस्त मगन रहता है।
राम जी के सिवा नहीं, सूझे कोई दूजा नाम, राम जी की धुन में रहता, है ये आठों याम, चुटकी बजा के, खड़ताल बजाता है, मुख से राम हरि राम, धुन गाता है, जग से होके बेगाना, बेगाना बेगाना।
हाथ में घोटा, लाल लंगोटा पहना है, सिंदूरी तन वाले, तेरा क्या कहना है, राम सिया राम नाम, ओढ़ के चुनरिया, नाच रहा मस्ती में, अवध नगरिया, भूल गया शर्माना, शर्माना शर्माना।
राम चरन की धूली, माथे लगाई है, मन में छवि, श्री राम सिया की बसाई है , राम जी के सेवक है, बजरंग प्यारे जो, अपना समय राम सेवा में, गुज़ारें जो, कुंदन करे ना बहाना, बहाना बहाना।
प्रभु राम का बनके दीवाना, छमा छम नाचे वीर हनुमाना, के राम सिया राम जपता है, मस्त मगन रहता है।
| राम सिया राम जपता है | मस्त मगन रहता है | RAM | HANUMAN | BHAJAN | BY SD |
SINGERS : SARLA DAHIYA MAMTA GUPTA, PINKY SHARMA NEERJA DAHIYA GOSWAMI आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं