मैं तो गाता रहूंगा तेरे गीत रसिया भजन

मैं तो गाता रहूंगा तेरे गीत रसिया भजन


मेरी इस जीवन नैया का,
खिवैया कोई और है,
मैं हूं काठ की पुतली,
पर नचैया कोई और है,
मैं गीत मोहन के गाऊं,
या व्यथा अपनी सुनाऊं,
ये कंठ तो है मेरा,
पर गवैया कोई और है।।

मैं तो गाता रहूंगा,
तेरे गीत रसिया,
कई जन्मों से,
तेरी मेरी प्रीत रसिया।।

तेरी राहों में जीवन,
गुजारूंगा मैं,
अपना दिल, अपनी जान,
तुम पे वारूंगा मैं,
मेरे मन के तुम ही हो,
मनमीत रसिया,
कई जन्मों से,
तेरी मेरी प्रीत रसिया।।

तुम ना आए तो,
फिर भी पुकारूंगा मैं,
बंद आंखों से,
तुमको निहारूंगा मैं,
मैं भी देखूंगा,
कौन गया जीत रसिया,
कई जन्मों से,
तेरी मेरी प्रीत रसिया।।

तुझे पाने में लग जाए,
कितने जन्म, हर जन्म में ही तुमको,
पुकारेंगे हम,
है अनोखी ये प्रीत,
की रीत रसिया,
कई जन्मों से,
तेरी मेरी प्रीत रसिया।।

ऐसी चित्र विचित्र की,
हो जिंदगी,
बनके पागल करेंगे,
तेरी बंदगी,
तू ही सरगम है,
तू ही संगीत रसिया,
कई जन्मों से,
तेरी मेरी प्रीत रसिया।।

मैं तो गाता रहूंगा,
तेरे गीत रसिया,
कई जन्मों से,
तेरी मेरी प्रीत रसिया।।


मैं तो गाता रहूँगा तेरे गीत रसिया | Latest Banke Bihari Ji Bhajan | Chitra Vichitra Ji | Vraj Bhav

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post