सांवरे हमारे घर आवो ना

सांवरे हमारे घर आवो ना

आवो ना आवो ना आवो ना,
सांवरा हमारे घर आवो ना,
परिवार तुम्हारा है,
तेरा ही सहारा है,
लावो ना लावो ना लावो ना,
खुशियां हजारों संग लावो ना।

चरणों में हम बिछ जाएंगे,
पलकों पर तुम्हें बिठाएंगे,
हम तेरे भजन मीठे मीठे,
गा गाकर तुम्हें सुनाएंगे,
आवो ना आवो ना आवो ना,
सांवरा हमारे घर आवो ना।

मेरे कुल के देवता श्याम धणी,
तुमसे मेरी प्रीत पुरानी है,
इस दिल में हैं ढेरों बातें,
सारी तुमको बतलानी है,
आवो ना आवो ना आवो ना,
सांवरा हमारे घर आवो ना।

कहने को यह घर मेरा है,
पर इस पर हक़ श्याम तेरा है,
दो दिन के किरायेदार हैं हम,
सोनू यहां रैन बसेरा है,
आवो ना आवो ना आवो ना,
सांवरा हमारे घर आवो ना।

आवो ना आवो ना आवो ना,
सांवरा हमारे घर आवो ना,
परिवार तुम्हारा है,
तेरा ही सहारा है,
लावो ना लावो ना लावो ना,
खुशियां हजारों संग लावो ना।



सांवरे हमारे घर आवो ना with lyric||By Moolchand ji Sanwre humare ghar aao na

Next Post Previous Post