छम छम कान्हा के संग सारी दुनिया

छम छम कान्हा के संग सारी दुनिया नाचे

छम छम कान्हा के संग,
सारी दुनिया नाचे रे,
ठुमक ठुमक,
नाचे नाचे कन्हैया,
पेजनिया छम छम बाजे रे,
छम छम कान्हा के संग,
सारी दुनिया नाचे रे,
सारी दुनिया नाचे रे,
सारी दुनिया नाचे रे,
छम छम कान्हा के संग,
सारी दुनिया नाचे रे।

नृत्य देख कर मनमोहन का,
सारी श्रृष्टि झूमे,
ममता रस में डूबी मैया,
कान्हा का मुख चूमे,
मोर ध्वनी के घुंगरू,
रुनझुन बाजे रे,
छम छम कान्हा के संग,
सारी दुनिया नाचे रे।

नाच उठा पृथ्वी का कण कण,
पेजनिया की छन छन से,
स्वर्ग में देव अप्सरा नाचे,
बिजली नाच उठी धुन में,
मीठी मीठी तान,
सबके मुख पे सजी रे,
छम छम कान्हा के संग,
सारी दुनिया नाचे रे।

छम छम कान्हा के संग,
सारी दुनिया नाचे रे,
ठुमक ठुमक,
नाचे नाचे कन्हैया,
पेजनिया छम छम बाजे रे,
छम छम कान्हा के संग,
सारी दुनिया नाचे रे,
सारी दुनिया नाचे रे,
सारी दुनिया नाचे रे,
छम छम कान्हा के संग,
सारी दुनिया नाचे रे।
 



Chham chham kanha ke sang sari duniya nache re छम छम कान्हा के संग सारी दुनिया नाचे रे।

Next Post Previous Post