जय गणेश गौरी नंदन भजन लिरिक्स

जय गणेश गौरी नंदन लिरिक्स Jay Ganesh Gouri Nandan Lyrics

जय गणेश गौरी नंदन,
दीन के दयाला,
भक्तों के अंतर में,
कीजिए उजाला,
जय गणेश गौरी नंदन।

देवन के नायक,
विनायक वर दाता,
सदा रखियो स्वामी,
भक्तों से नाता,
धूप बाती करते हैं,
जपते हैं माला,
मुक्ति ज्ञान दे के प्रभु,
तोड़ो भव ताला,
जय गणेश गौरी नंदन।

दर्शन की आस करें,
जग के नर नारी,
आओ श्री गणेश करो,
मूषक असवारी,
प्रसन्न हो कृपाला,
जय जय हृदय विशाला,
भक्तों के अंतर में,
कीजिए उजाला,
जय गणेश गौरी नंदन।

जय गणेश गौरी नंदन,
दीन के दयाला,
भक्तों के अंतर में,
कीजिए उजाला,
जय गणेश गौरी नंदन।
 



Jai Ganesh Gauri Nandan Aarti I HEMANT CHAUHAN, KIRTI SOOD I Full Audio Song I Om Mangalam

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post