तुमपे है विश्वास बिहारी लाज नहीं जाने देना भजन

तुमपे है विश्वास बिहारी लाज नहीं जाने देना भजन

तुमपे है विश्वास बिहारी,
लाज नहीं जाने देना,
लाख तूफां आंधी आये,
लाख तूफां आंधी आये,
आंच नहीं आने देना,
तुमपे हैं विश्वास बिहारी,
लाज नहीं जाने देना।

जग की झूठी मोह माया ने,
मुझको ऐसा घेर लिया,
जिनको मैंने अपना माना,
उसने भी मुंह फेर लिया,
बन बेसहारा शरण पड़ा हूँ,
चरणों में अपने जगह देना,
तुमपे हैं विश्वास बिहारी,
लाज नहीं जाने देना।

लाज का बेरी बना जमाना,
लाज तुम्हारे हाथ है,
विपदाओं से क्‍यों घबराऊँ,
तू जो मेरे साथ है,
बिच भंवर में नाव ये डोले,
दे इसको किनारा दे देना,
तुमपे हैं विश्वास बिहारी,
लाज नहीं जाने देना।

जिन आँखों में कांच के जैसा,
हरदम चुभता रहता हूँ,
उन नज़रों से नज़रें मिलाकर,
जय श्री श्याम कहता हूँ,
द्वार खड़ा है कुमार कन्हैया,
मुझको सहारा दे देना,
तुमपे हैं विश्वास बिहारी,
लाज नहीं जाने देना।

तुमपे है विश्वास बिहारी,
लाज नहीं जाने देना,
लाख तूफां आंधी आये,
लाख तूफां आंधी आये,
आंच नहीं आने देना,
तुमपे हैं विश्वास बिहारी,
लान नहीं जाने देना।


Vishwas Bihari || Sanjay Kumar || Latest Shyam Baba Bhajan 2023

Title:- Vishwas Bihari
Singer & Lyrics :- Sanjay Kumar
Starring:- Anshul Chouksey
Music:- Nimesh Soni
Video:- Deepak Thakur
Producers: Rudra Gupta, Madhav Gupta
Label: Lakhdatar Music&films 

यह भजन भी देखिये
कौन हमें मसीह से जुदा कर पायेगा
सांवरे हमारे घर आवो ना
हार श्रृंगार करां दाती दा 

Next Post Previous Post