कान्हा तेरी बंसी मेरे मन भा गई भजन

कान्हा तेरी बंसी मेरे मन भा गई भजन

कान्हा तेरी बंसी मेरे मन भा गई,
एक बार सुख देके दुख दे गई,
कान्हा तेरी बंसी मेरे मन भा गई,
एक बार सुख देके दुख दे गई।

श्याम सलोना है,
सलोना तेरा भेष है,
काला काला रंग,
तेरे काले काले केश हैं,
श्याम तेरी बंसी मेरा चैन ले गई,
एक बार सुख देके दुख दे गई।

रास रचाया तूने जमुना के तीर पे,
नाग नथैया जमुना का काला नीर है,
श्याम तेरी बंसी मुझे घायल कर गई,
एक बार सुख देके दुख दे गई।

बंसी बजाई तूने कदम की डाल पे,
रास रचाया तूने सखियों के साथ में,
श्याम तेरी बंसी दीवाना कर गई,
एक बार सुख देके दुख दे गई।

जो जो तूने गीता के दिए थे उपदेश,
वही उपदेश लेके आना मेरे देश,
तेरे उपदेश मेरे मन भा गये,
एक बार सुख देके दुख दे गये,
कान्हा तेरी बंसी मेरे मन भा गई,
एक बार सुख देके दुख दे गई।
 

तेरी मुरलिया मन भा गई | राधा कृष्ण का नया झांकी भजन | Radha Krishan DJ Bhajan 2021

Bhajan :- Teri Muraliya Man Bha Gai
Singer :- Jyoti Tiwari, Shivendra Pandit
Artist :- Shiva Shivam
Lyrics :- Bhim Sain
Music :- Sonotek ( G.R.P.Bros )
Label :- Rathore Casettes 

यह भजन भी देखिये

Next Post Previous Post