पी लो रे हरी नाम का प्याला

पी लो रे हरी नाम का प्याला

पी लो रे हरी नाम का प्याला,
रोग सभी मिट जाएंगे,
इन आंखों को रोग लगा है,
रोज मोबाइल देखने का,
इन आंखों से दर्शन कर लो,
रोग सभी मिट जाएंगे,
पी लो रे हरी नाम का प्याला,
रोग सभी मिट जाएंगे।

इन कानों को रोग लगा है,
रोज बुराई सुनने का,
इन कानों से गीता सुन लो,
रोग सभी मिट जाएंगे,
पी लो रे हरी नाम का प्याला,
रोग सभी मिट जाएंगे।

इस जिव्या को रोग लगा है,
रोज बुराई करने का,
इस जिव्या से सिमरन कर लो,
रोग सभी मिट जाएंगे,
पी लो रे हरी नाम का प्याला,
रोग सभी मिट जाएंगे।

इन हाथों को रोग लगा है,
हाथापाई करने का,
इन हाथों से माला फेरो,
रोग सभी मिट जाएंगे,
पी लो रे हरी नाम का प्याला,
रोग सभी मिट जाएंगे।

इन पैरों को रोग लगा है,
गलत रास्ते चलने का,
इन पैरों से तीरथ कर लो,
रोग सभी मिट जाएंगे।
पी लो रे हरी नाम का प्याला,
रोग सभी मिट जाएंगे।



कलयुग की सच्चाई का भजन कैसा आया कलयुग का जमाना जरूर सुनेंपी लो रे हरी नाम का प्याला #bhajan #lyrics

Next Post Previous Post