राम जैसा राजा हो और हो जाये रामराज

राम जैसा राजा हो और हो जाये रामराज

राम जैसा राजा हो,
और हो जाये रामराज,
सुख शान्ति के सहित,
सबके हो पूरन काज,
सब मिलजुल कर रहे,
संग प्रेम और प्यार,
राम राज का सपना,
सब का हो जाये साकार,
राम नाम की धूम हो,
और घर घर हो प्यार।

छोटे बड़े का भेद नही,
करते थे श्री राम,
सबरी के जुठे बेर भी,
खाये थे राजा राम,
राम राज में न्याय धर्म से,
चलती है सरकार/संसार।

सुख संवृद्धि से सबकी,
महके फुलवारी,
घर घर मे खुशहाली हो,
विनती हैं हमारी,
राम प्रभु सीता मैया की,
हो जय जयकार।

राम जैसा राजा हो,
और हो जाये रामराज,
सुख शान्ति के सहित,
सबके हो पूरन काज,
सब मिलजुल कर रहे,
संग प्रेम और प्यार,
राम राज का सपना,
सब का हो जाये साकार,
राम नाम की धूम हो,
और घर घर हो प्यार।
 


Ram Jaisa Raja Ho | Ram ji Ke Bhajan | Jai Shree Ram | Latest Beautiful Ram Bhajan

Next Post Previous Post