साईं आओ जी घर में हमारे तेरे कदमों में सजदा करेंगे भजन

साईं आओ जी घर में हमारे तेरे कदमों में सजदा करेंगे भजन

साईं आओ जी घर में हमारे,
तेरे कदमों में सजदा करेंगे,
तेरे भक्त तुझे कब से पुकारें, 
तेरे रूप का नजारा करेंगे।।

कोई तुझको रहीम है कहता,
कोई तुझको राम है पुकारे,
जो दिखाया था शिरडी में जलवा, 
देख कर गुजारा करेंगे,
साईं आओ जी घर में हमारे।।

जाए काशी कोई जाए काबा, 
मैं तेरा तू मेरा साईं बाबा,
तेरे कदमों में तीर्थ हमारी, 
तेरे जलवों की पूजा करेंगे,
साईं आओ जी घर में हमारे।।

जब यहां जिसने तुझको पुकारा,
आ गया है तू बन के सहारा,
भीख दे या न दे तेरी मर्जी, 
तेरे दर पे सवेरा करेंगे,
साईं आओ जी घर में हमारे।।

दास अठर ये रो रो के कहता,
ताने दुनिया के हंस हंस के सहता,
अपनी नजरों से ऐ साईं बाबा, 
तेरा सजदा उतारा करेंगे,
साईं आओ जी घर में हमारे।।



Sai Aao Ji Ghar Sai Bhajan

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Provided to YouTube by NirvanaMusic
Sai Aao Ji Ghar · Hamsar Hayaat
Sai Badlenge Haalaat
℗ Nice Audio-Videos Pvt. Ltd.
Released on: 2022-06-23
Auto-generated by YouTube.
 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post