श्याम तेरी माला जपी ना एक बार
श्याम तेरी माला जपी ना एक बार
तीन बार भोजन,भजन एक बार,
श्याम तेरी माला,
जपी ना एक बार।
पहली बार माला जपने बैठी,
आ गई पड़ोसन करण लगी बात,
धर दई माला फेंकन लगी हाथ,
तीन बार भोजन भजन एक बार,
श्याम तेरी माला जपी ना एक बार।
दूजी बार माला जपने बैठी,
आ गयी बहुअर पटक दियो लाल,
धर दई माला खिलाओ मेरो लाल,
तीन बार भोजन भजन एक बार,
श्याम तेरी माला जपी ना एक बार।
तीजी बार माला जपने बैठी,
आ गयी बेटी जमाई लेके साथ,
धर दई माला बिछाने लगी खाट,
तीन बार भोजन भजन एक बार,
श्याम तेरी माला जपी ना एक बार।
चौथी बार माला जपने बैठी,
आ गए सैया परोसन लगी थाल,
धर दई माला करण लगी बात,
तीन बार भोजन भजन एक बार,
श्याम तेरी माला जपी ना एक बार।
पांचवी बार माला जपने बैठी,
आ गए दूत पकड़ लियो हाथ,
धर दई माला चलो मेरे साथ,
तीन बार भोजन भजन एक बार,
श्याम तेरी माला जपी ना एक बार।
तीन बार भोजन भजन इक बार, राम तेरी माला जपी ना इक बार - राम भजन (गायिका रेखा गर्ग)
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।