तेरी बिगड़ी बन जायेगी

तेरी बिगड़ी बन जायेगी

तेरी बिगड़ी बन जायेगी,
तू जय माता दी बोल,
जय माता दी बोल,
प्यारे क्या लागे तेरा मोल,
तेरी बिगड़ी बन जायेगी,
तू जय माता दी बोल।

मैया जी का नाम प्यारे,
जिसने प्रेम से गाया,
उसको ही माँ जगदम्बे ने,
अपने धाम बुलाया,
तुझको मुक्ति मिल जायेगी,
तू जय माता दी बोल,
जय माता दी बोल,
प्यारे क्या लागे तेरा मोल,
तेरी बिगड़ी बन जायेगी,
तू जय माता दी बोल।

कमा कमा के दौलत,
तुने भर ली खूब तिजौरी,
भूल गया तू मिली थी तुझको,
आयु बहुत ही थोड़ी,
माया काम नही आयगीे,
तू जय माता दी बोल,
तू जय माता दी बोल,
प्यारे क्या लागे तेरा मोल,
तेरी बिगड़ी बन जायेगी,
तू जय माता दी बोल।

पाँच तत्व से बनी है मिलकर,
तेरी सुन्दर काया,
विषय भोग मे पड़ कर तूने,
इसको खूब गवाया,
काया मिट्टी मे मिल जायेगी,
तू जय माता दी बोल,
जय माता दी बोल,
प्यारे क्या लागे तेरा मोल,
तेरी बिगड़ी बन जायेगी,
तू जय माता दी बोल।

 


Bhajan || Teri Bigdi Ban Jayegi Tu Jai Mata Di Bol By Suresh Ji || Vaishno Devi Aarti Bhajan

Next Post Previous Post