यीशु मसीह देता ख़ुशी
यीशु मसीह देता ख़ुशी
यीशु मसीह देता ख़ुशी,करे महिमा उसकी,
पैदा हुआ बना इंसान,
देखो भागा शैतान।
नारे लगाओ जय गीत गाओ,
शैतान हुआ परेशान,
ताली बजाओ नाचो गाओ,
देखो भागा शैतान।
गिरने वालो उठो चलो,
येशु बुलाता तुम्हे,
छोड़ दो डरना,
अब काहे मरना,
जिंदा हुआ है यीशु।
झुक जायेगा,
आसमा एक दिन,
यीशु राजा,
होगा बादलो पर,
देखेगी दुनिया,
शान मसीह की,
जुबां पे होगा,
एक गीत सभी के।
यीशु मसीह देता ख़ुशी,
करे महिमा उसकी,
पैदा हुआ बना इंसान,
देखो भागा शैतान।
Yeshu Masih deta Khushi | यीशु मसीह देता खुसी | christian songs