आसमानी खुशी से भर दे मुझको

आसमानी खुशी से भर दे मुझको

आसमानी खुशी से,
भर दे मुझको,
गीत नया दिल में,
ला उतर आ,
ऐ रूहे पाक,
उतर आ उतर आ।

अमृत जल,
प्रभु मुझको पिला दे,
दिल मेरे की,
प्यास बुझा दे,
चश्मा बनके उतर आ
उतर आ उतर आ।

आसमानी रोटी,
मुझको खिला दे,
कमज़ोर दिल को,
तगड़ा बना दे,
भरपूर बरके रजा,
उतर आ उतर आ।

पाक रूह आ,
मेरे दिल के अन्दर,
बन जाऊँ तेरा मंदिर,
आपनी राह दिखा,
उतर आ उतर आ।
 

Utar aa/aasmani khushi se Lyrics(Christian song)

Next Post Previous Post