बांके बिहारी रे दूर करो दुख मेरा
बांके बिहारी रे दूर करो दुख मेरा
बांके बिहारी रे दूर करो दुख मेरा,बांके बिहारी रे दूर करो दुख मेरा,
गिरवरधारी रे दूर करो दुख मेरा।
सुना है जो तेरी शरण में आवे,
उसके दुखड़े सब मिट जावे,
मैं आई शरण तिहारी रे,
बांके बिहारी रे दूर करो दुख मेरा।
सारी दुनिया की ठुकराई,
अब तो तेरी शरण में आई,
मेरी लाज रखो वनवारी रे,
बांके बिहारी रे दूर करो दुख मेरा।
मीरा अहिल्या गणिका नारी,
सब ही तुमने पार उतारी,
अब आगी मेरी वारि रे प्यारे,
बांके बिहारी रे दूर करो दुख मेरा।
मोर मुकट पीताम्बर धारी,
संग में है श्री राधा प्यारी,
इन दोनों की बलहारी रे,
बांके बिहारी रे दूर करो दुख मेरा।
Banke bihari re dur kro dukh mera | बांके बिहारी रे | Krishan Chandar Thakur ji | #bhajaneffect