भोले डमरूवाले तेरा सच्चा दरबार है

भोले डमरूवाले तेरा सच्चा दरबार है

भोले डमरूवाले तेरा,
सच्चा दरबार है,
तेरी जय जयकार बाबा,
तेरी जय जयकार है।

भक्तों के खातिर,
कलयुग में आया,
दरबार अपना,
भोले डमरू लगाया,
अपने भगत के लिये,
करता चमत्कार है,
तेरी जय जयकार बाबा,
तेरी जय जयकार है।

आवाज जिसने,
दिल से लगाई,
बिगड़ी हुई को,
पल में बनाई,
दीन और दुखी के लिए,
हरदम तैयार है,
तेरी जय जयकार बाबा,
तेरी जय जयकार है।

दरबार तेरा सबसे निराला,
कलयुग में तेरा,
है बोल बाला,
भोले चरणो में,
करता नमस्कार है,
तेरी जय जयकार बाबा,
तेरी जय जयकार है।

भोले डमरूवाले तेरा,
सच्चा दरबार है,
तेरी जय जयकार बाबा,
तेरी जय जयकार है।
 


भोले डमरूवाले तेरा सच्चा दरबार है | Bhole Damru Wale Tera Sacha Darbar Hai | Bholenath Bhajan |
Next Post Previous Post