भोले तुम मोहन बन जाओ
भोले तुम मोहन बन जाओ
भोले तुम मोहन बन जाओ,गुजरिया हम बन जाएंगे,
हम बन जाएंगे,
गुजरिया हम बन जाएंगे।
माथे का टीका तुम ले आईयो,
भोले चंदा बीच सजाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे,
भोले तुम मोहन बन जाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे।
गले का हरवा तुम ले आईयो,
भोले नागन बीच सजाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे,
भोले तुम मोहन बन जाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे।
हाथों के कंगना तुम ले आईयो,
भोले डमरु संग सजाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे,
भोले तुम मोहन बन जाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे।
अंग का लहंगा तुम ले आईयो,
सरकी चुनरिया तुम ले आईयो,
भोले अपने हाथ उढाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे,
भोले तुम मोहन बन जाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे।
पैरों की पायल तुम ले आईयो,
भोले अपने संग नचाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे,
भोले तुम मोहन बन जाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे।
भांग धतूरा तुम ले ले आईयो,
भोले घोट घोट हम प्यार,
गुजरिया हम बन जाएंगे,
भोले तुम मोहन बन जाओ,
गुजरिया हम बन जाएंगे।
!! भोले तुम मोहन बन जाओ !! BHOLE TUM MOHAN BAN JAO Latest Bhajan and Devar-Bhabhi Dance