डमरू वाले को मनाकर देख
डमरू वाले को मनाकर देख
भोले बाबा को मनाकर देख,दुख सारे मिट जाएंगे,
डमरू वाले को मनाकर देख,
दुख सारे मिट जाएंगे।
शीश भोले के गंगा विराजे,
गंगा विराजे जी गंगा विराजे,
जरा गोता लगा कर देख,
दुख सारे मिट जाएंगे,
भोले बाबा को मनाकर देख,
दुख सारे मिट जाएंगे।
गले भोले के सर्पो की माला,
सर्पो की माला जी,
सर्पो की माला,
जरा दूध पिला कर देख,
दुख सारे मिट जाएंगे,
भोले बाबा को मनाकर देख,
दुख सारे मिट जाएंगे।
हाथ भोले के डमरू विराजे,
डमरू विराजे जी डमरू विराजे,
जरा डमरू बजा कर देख,
दुख सारे मिट जाएंगे,
भोले बाबा को मनाकर देख,
दुख सारे मिट जाएंगे।
अंग भोले के भस्म रमी है,
भस्म रमी है जी भस्म रमी है,
मृगछाला पहना कर देख,
दुख सारे मिट जाएंगे,
भोले बाबा को मनाकर देख,
दुख सारे मिट जाएंगे।
पैर भोले के खड़ाऊं विराजे,
खड़ाऊं विराजे जी,
खड़ाऊं विराजे,
जरा घुंघरू पहना कर देख,
दुख सारे मिट जाएंगे,
भोले बाबा को मनाकर देख।
डमरू वाले को मना कर देख दुख सारे मिट जाएंगे