बैठे सज धज के बाबा और मंद मंद मुसकाएँ भजन

बैठे सज धज के बाबा और मंद मंद मुसकाएँ भजन

बैठे सज धज के बाबा और मंद मंद मुसकाएँ,
आओ नज़र उतारें बाबा की, भक्तों की नज़र ना लग जाए,
बैठे सज धज के बाबा और मंद  मंद मुसकाएँ,

कोई काजल डिब्बी ले आओ, साईं को टीका लगा जाओ,
ऐसे सुंदर – सुंदर मुखड़े को, शीशे की नज़र ना लग जाए,
बैठे सज धज के बाबा और मंद मंद मुसकाएँ

साईं का मुखड़ा भोला है, कफ़नी में चंदा लिपटा है,
ऐसे प्यारे  प्यारे मुखड़े को, चंदा की नज़र ना लग जाए,
बैठे सज धज के बाबा और मंद मंद मुसकाएँ,

गिन गिन के पग जब रखते है, पैरों में घुंगरू बजते है,
तेरे सुंदर – सुंदर पैरों को, घुंगरू की नज़र ना लग जाए,
बैठे सज धज के बाबा और मंद मंद मुसकाएँ,
आओ नज़र उतारें बाबा की, भक्तों की नज़र ना लग जाए,
बैठे सज धज के बाबा और मंद मंद मुसकाएँ।



Bethe saj dhaj ke baba our mandh mandh muskaye,saimuskan,

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post