माता पिता आप ही कुटुम्ब परिवार आप भजन
माता पिता आप ही कुटुम्ब परिवार आप भजन
माता पिता आप ही,कुटुम्ब परिवार आप हो,
भाई बन्धु सखा सहायक,
आप ही जीवन का सार हो,
जीवन का उद्धार प्रभु जी,
आप ही के कारण है।
शरणागत की लाज रखते,
आप दीनानाथ जी,
मैं भी आया हूँ शरण में,
सदा निभाना साथ जी।
कर लिया राजीव ने प्रभु जी,
आपके चरणों को धारण है,
जीवन का उद्धार प्रभु जी,
आप ही के कारण है।
आप ही नैया आप ही खिवैया,
प्रभु जी आप ही पतवार हो,
दीन हीन के भगवन,
आप ही आधार हो।
आप ही से भव तारण है,
जीवन का उद्धार प्रभु जी,
आप ही के कारण है।
क्या राजा क्या रंक फकीर,
सब करते आपकी बंदगी,
आपकी ही शरण में सभी की,
बीत रही है जिन्दगी।
चरण में आयो का,
आप ही दुख हारण हैं,
जीवन का उद्धार प्रभु जी,
आप ही के कारण है।
Sunita Swami|| मात पिता है भगवान दुनिया दिखाई आपने || चेतावनी भजन || Mat Pita He Bhagwan
माता-पिता आप ही हो, कुटुंब और परिवार भी आप ही हो। भाई-बंधु, सखा और सहायक, सब कुछ आप ही हो। जीवन का सार और उद्धार भी सिर्फ आप ही के कारण है।
जब कोई शरण में आ जाता है, तो आप उसकी लाज रख लेते हो। मैं भी आज आपके चरणों में आया हूँ, सदा साथ निभाते रहना।
राजीव ने आपके चरणों को धारण कर लिया है। अब नैया आप ही हो, खिवैया भी आप ही हो, पतवार भी आप ही हो। दीन-हीन के लिए आप ही एकमात्र आधार हो।
भवसागर से तारने वाले भी आप ही हो। राजा हो या रंक, फकीर हो या कोई साधारण इंसान, सब आपकी बंदगी करते हैं। आपकी शरण में ही सबकी जिंदगी बीत रही है।
जो भी आपके चरणों में आ जाता है, आप उसके सारे दुख हर लेते हो। जीवन का उद्धार सिर्फ आप ही के कारण संभव है।
जब आप साथ हो जाते हो तो सारा बोझ हल्का हो जाता है। कोई डर नहीं रहता, कोई चिंता नहीं रहती। बस आपके नाम में डूबकर रहने से ही दिल को सुकून मिलता है।
आप सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री कृष्ण जी की।
❖Album : Mat Pita He Bhagwan Duniya Dikhai Aap ne
❖Singer : Sunita Swami
❖Music : Raju Swami - 7568324470
❖Actor : Sunita Swami
❖ Writer : Lakhan Choudhary Bala Satti Ji
❖Recdrding : Swami Studio Nagaur
❖Editing : Pk panchariya
❖Camara Man : Umesh Rankawat
❖Music Label : Swami Studio Nagaur
यह भजन भी देखिये
तू एक बार आजा गिरिराज की शरण में
तेरी तिरछी नजर ने क्या जादू किया
भला किसी का कर ना सको तो बुरा किसी