शिव भोले का नाम सुमिरले


Latest Bhajan Lyrics

शिव भोले का नाम सुमिरले

शिव भोले का नाम सुमिरले,
ध्यान तू शिव चरणों में धरले,
बन्दे शिव को मना बन्दे ध्यान लगा,
शिव भोले का नाम सुमिरले।

गंगा में नहाले तू डुबकी लगाकर,
मन को जगा ले तू ज्योति जगाकर,
रख मन में श्रद्धा कर,
शिव को नमन कर,
बन्दे शिव को मना बन्दे ध्यान लगा,
शिव भोले का नाम सुमिरले।

वो भोले भले है दीनो के दाता,
हर लेते संकट वो किस्मत के विधाता,
भोले की भक्ति तू दिल में बसा ले,
बन्दे खुद को जगा बन्दे खुद को जगा,
बन्दे शिव को मना बन्दे ध्यान लगा,
शिव भोले का नाम सुमिरले।

पागल बिसरिया तू कुछ भी ना जाने,
ध्यान का मतलब तू इतना ही माने,
करले रश्मि मात पिता की,
तू दिल से सेवा,
सोया भाग्य जगा सोया भाग्य जगा,
बन्दे शिव को मना बन्दे ध्यान लगा,
शिव भोले का नाम सुमिरले।

शिव भोले का नाम सुमिरले,
ध्यान तू शिव चरणों में धरले,
बन्दे शिव को मना बन्दे ध्यान लगा,
शिव भोले का नाम सुमिरले।
 


2021Nonstop Shiv Bhajan | Super Hits Shiv Bhajan | नॉनस्टॉप सुपर हिट्स शिव भजन | Rashmi Yogini
Next Post Previous Post