उमरिया बीत गई सारी ना लियो राम

उमरिया बीत गई सारी ना लियो राम

उमरिया बीत गई सारी,
ना लियो राम को नाम,
जवानी बीत गई सारी,
ना लियो राम को नाम।

जब बंदे तेरा जन्म हुआ था,
सारा कुनबा खुश हुआ था,
किलकारी अंगना में गूंजी,
देख बजन लगी थाली,
ना लिया राम का नाम,
उमरिया बीत गई सारी।

जब बंदे तोहै आई रे जवानी,
तू तो करता रे मनमानी,
धन दौलत तूने बहुत कमाई,
और दान नहीं कर जानी रे,
ना लिया राम का नाम,
उमरिया बीत गई सारी।

जब बंदे तोहै आयो रे बुढ़ापा,
नाती बेटा साथ ना देता,
खोखा खोखा करे रे डोकरा,
दे रहे हो रे गोरी रे,
ना लिया राम का नाम,
उमरिया बीत गई सारी।

कहत कबीर सुनो भाई साधु,
राम का नाम भूल नहीं जाना,
मुट्ठी बांध के आया रे जग में,
हाथ पसारे जाना रे,
ना लिया राम का नाम,
उमरिया बीत गई सारी।
 




 
श्री राम नाम सुमिरन, भव से तर जाई।
जो कोई राम नाम सुमिरे, सो सुख पावै।
श्री राम नाम सुमिरन करने से मनुष्य सभी दुखों से छूट जाता है और सुख प्राप्त करता है। श्री राम का नाम भगवान का सबसे पवित्र नाम है। यह नाम सभी कष्टों को दूर करने वाला है।
श्री राम नाम सुमिरन करने के कई तरीके हैं। कुछ लोग श्री राम नाम का जाप करते हैं, कुछ लोग श्री राम चालीसा का पाठ करते हैं, और कुछ लोग श्री रामायण का पाठ करते हैं। श्री राम नाम सुमिरन करने का कोई भी तरीका सही है।
Next Post Previous Post