भोला तेरा डम डम डमरु बाजे भजन

भोला तेरा डम डम डमरु बाजे शिव भजन

 
भोला तेरा डम डम डमरु बाजे शिव भजन

भोला तेरा डम डम डमरु बाजे,
भोला तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे,
गले कालकूट शिव जटाजूट,
सेवक राजे महाराजे,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।

शम्भू तू अजर अमर अविनाशी,
तेरा देवघर तेरी काशी,
हो अरघट मरघट वासी,
रमे भस्म अंग रहे भुत संग,
तुझे देख काल भी भागे,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।

महादेवा हर युग में महिमा मंडित,
है निर्भय निडर अखंडित,
करे अधर्मियों को दण्डित,
हे महाकाल शक्ति विशाल,
त्रिलोक में डंका बाजे,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।

भोला तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे,
गले कालकूट शिव जटाजूट,
सेवक राजे महाराजे,
शम्भू तेरा डम डम डमरु बाजे,
मस्तक पे चंदा साजे,
कैलाश पे नाथ विराजे।


भोले तेरा डम डम डमरू बाजे Bhola Tera Dum Dum Damroo Baje | Shiv Bhajan | BRIJRAJ SINGH LAKKHA | HD 

Shiv Bhajan: Bhola Tera Dum Dum Damroo Baje
Singer: Brijraj Singh Lakkha
Music Director: Durga Natraj
Lyricist: Jitendra Raghuvanshi
Artist: Brijraj Singh Lakkha 

भोलेनाथ का डमरू डम डम गूंजता कैलाश पर विराजमान नाथ को जगाता, मस्तक पर चंद्रमा सजाकर शांति बिखेरते। गले में कालकूट पिए हुए नीलकंठ बने, जटाओं में गंगा बांधे भूत-प्रेत संग रहते, सेवक राजाओं को भी राजा बना देते। अजर-अमर अविनाशी शम्भू देवघर-काशी में बसते, अरघट-मरघट वासी भस्म से सने भयभीत काल को भगाते।​

यह भजन भी देखिये

Next Post Previous Post