तू कृपा कर मैया जागरण करवाऊंगा मातारानी भजन

तू कृपा कर मैया जागरण करवाऊंगा मातारानी भजन

तू कृपा कर मैया,
जागरण करवाऊंगा,
तेरी ज्योत जगाऊंगा,
भक्तो को बुलाऊंगा।

सुमित पालम वाले की,
मंडली बुलवाऊंगा,
तेरे भजन कराऊंगा,
मैं तुमको मनाऊँगा,
मैया के भजनों से,
मैया को मनाऊँगा,
हो तेरी ज्योत जगाऊंगा,
भक्तों को बुलाऊँगा,
तू कृपा कर मैया,
जागरण करवाऊंगा।

मैं लाल चुनरिया से,
श्रृंगार कराऊँगा,
लाल हरी चूड़ियों के,
सेट तुमको पहनाऊंगा,
जो कुछ भी बनेगा माँ,
तुम्हे दिल से चढ़ाऊंगा,
हो तेरी ज्योत जगाऊंगा,
भक्तों को बुलाऊँगा,
तू कृपा कर मैया,
जागरण करवाऊंगा।

दरबार खड़ा हूँ आज,
माँ तेरी माया है,
मैंने जो कुछ पाया है,
सब तुमसे पाया है,
ऐसे ही दया रखना,
चरणों में हमें रखना,
हो तेरी ज्योत जगाऊंगा,
भक्तों को बुलाऊँगा,
तू कृपा कर मैया,
जागरण करवाऊंगा।


Tu kirpa kar maiya ,तू किरपा कर मैया #sumitpalamwale #viral 

मेरी पूरी कोशिश होती है और आगे भी होती रहेगी आपके लिके नए नए भजन लाता रहूँ, लिखता रहूँ ,ओर गाता भी रहूँगा। आप सभी का साथ मिलता रहे और किसी भी भजन गायक को लिखे हुए भजन या किसी गाने पर नए भजन लिखवाने हो या लिखे हुए लेकर गाने हो तो कॉन्टैक्ट जरूर करें।


यह भजन लिखा मैंने क्योंकि मेरे अपने किसी भाई ने जागरण की काफी समय से मन में इच्छा रखी थी उनके मन में माँ का यह प्यार देखा। ओर भाई के मन में क्या क्या चल रहा था कि माँ मेरे घर आएगी तो क्या क्या करूँगा उनके भाव देख कर माँ ने यह भजन मुझसे उनके लिये लिखवाया ओर उनके जागरण में गवाया मै बहोत खुश हुआ मेरा भी ओर मेरे भाई माँ के भक्त राजीव जी का भी। माता रानी कृपा बनाए रखे अपने हर भक्त पर जो उनको हिर्दय से मानता है।
जय माता दी।🙏

Title Song - Tu KIRPA KAR MAIYA
Singer: Sumit Palam Wale 
Artist: sumit kumar
Lyrics: Sumit Palam Wale
Music Director :- D.R MUSICAL GROUP
Movie Director:- MANDEEP VIDEO GRAPHIC
DOP:- MANDEEP SHARMA
Special Thanks:- SANTOSH RANI
SUMIT PALAM WALE Onwer:- Sumit kumar
Office Number:- 7982383742 

यह भजन भी देखिये

Next Post Previous Post