तेरी रहमत के चर्चे सुन तेरे दरबार आया हूँ

तेरी रहमत के चर्चे सुन तेरे दरबार आया हूँ

तेरी रहमत के चर्चे सुन,
तेरे दरबार आया हूँ,
बदल दो जीत में बाबा,
मैं लेकर हार आया हूँ।।

सुना है मैंने बाबा श्याम,
कि तुम मरहम लगाते हो,
जगत से हार जाए जो,
उसे हरदम जिताते हो।
है टूटा दिल मेरा भी श्याम,
मैं टुकड़े चार लाया हूँ,
तेरी रहमत के चर्चे सुन,
तेरे दरबार आया हूँ।।

मुझे विश्वास पूरा है,
सुनाई दे रहा तुमको,
कि ये सब हो रहा है श्याम,
दिखाई दे रहा तुमको।
खड़ा हूँ तेरी चौखट पे,
ग़मो का भार लाया हूँ,
तेरी रहमत के चर्चे सुन,
तेरे दरबार आया हूँ।।

अजब सा है नशा खाटू में,
सब कुछ भूल जाता हूँ,
करूँ दर्शन तो गोदी में,
तेरी मैं झूल जाता हूँ।
नहीं कुछ तुमको देने को,
मैं “चंदा” प्यार लाया हूँ,
तेरी रहमत के चर्चे सुन,
तेरे दरबार आया हूँ।।

तेरी रहमत के चर्चे सुन,
तेरे दरबार आया हूँ,
बदल दो जीत में बाबा,
मैं लेकर हार आया हूँ।।


Teri Rehmat | तेरी रहमत के चर्चे सुन मैं खाटू धाम आया हूँ | Aamir Ali | Khatu Shyam Bhajan 2025

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

यह मधुर भजन भी देखिये-
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर, आध्यात्मिक भजनगुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post