जन्म लिया है वीर प्रभु ने झूमें नर और नारी भजन

जन्म लिया है वीर प्रभु ने झूमें नर और नारी भजन


वीरा वीरा जय महावीरा,
क्षत्रिय कुंड नगरी में देखो,
आज हैं खुशियाँ भारी,
जन्म लिया है वीर प्रभु ने,
झूमें नर और नारी,
वर्धमान था नाम धराया हो,
लगे बड़ा ही प्यारा,
जयकारा जयकारा,
जयकारा लगा।

हो चैत्र शुक्ल त्रयोदशी की देखो,
मंगल घड़ियाँ आईं,
माँ त्रिशला के आंगन में,
गूंज रही शहनाई,
पलने में वो झूले ललना हो,
सिद्धार्थ का दुलारा,
जयकारा जयकारा,
जयकारा लगा।

हो चंदा जैसा वीर का मुखड़ा,
गोरे गोरे गाल,
छोटे छोटे हाथ प्रभु के,
घुंघर वाले बाल,
लाल होठ नेनो से बरसे हो,
करुणा रस की धारा,
जयकारा जयकारा,
जयकारा लगा।

जन्म कल्याणक मेरु गिरी पर,
देवगण मनाएँ,
धरती झूमे अंबर झूमें,
झूमें दसों दिशाएँ,
दिलबर के संग बोले कन्हैय्या हो,
प्रभु वीर का जयकारा,
जयकारा जयकारा,
जयकारा लगा।

वीरा वीरा जय महावीरा,
क्षत्रिय कुंड नगरी में देखो,
आज हैं खुशियाँ भारी,
जन्म लिया है वीर प्रभु ने,
झूमें नर और नारी,
वर्धमान था नाम धराया हो,
लगे बड़ा ही प्यारा,
जयकारा जयकारा,
जयकारा लगा।



#2025 jain song#mahaveerjayanthirangoli JAIKARA JAIKARA JAIKARA LAGA ! SINGER KANHAIYA VAISHNAV

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


NEW LATEST BIRTHDAY SONG JAIKARA JAIKARA JAIKARA LAGA 
SINGER : KANHAIYA VAISHNAV 
MUSIC : VM MUSIC STUDIO NATHDWARA 
LYRICS : DILIP DILBAR NAGADA 
VIDEO SHOOT : AM PRODUCTION HYD
VIDEO EDITOR : KHERAJ JANGIDH 
FOR LIVE SHOW CONTACT NUMBER
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post