झुलना झुलाये बृज बाला देखो झूले नन्द लाला
झुलना झुलाये बृज बाला देखो झूले नन्द लाला
झुलना झुलाये बृज बाला,देखो झूले नन्द लाला,
झूले नन्द लाला,
जी झूले नंदलाला।
रेशम की डोरी सोने का पलना,
आरती उतारे बृज बाला,
देखो झूले नन्द लाला,
झुलना झुलाये बृज बाला,
देखो झूले नन्द लाला।
आंगन में खेले नटखट कन्हैया,
माखन खिलावे बृज बाला,
ओ देखो झूले नन्द लाला,
झुलना झुलाये बृज बाला,
देखो झूले नन्द लाला।
सखियों के संग,
कान्हा रास रचाए,
झूम झूम नाचे बृज बाला,
ओ देखो झूले नन्द लाला,
झुलना झुलाये बृज बाला,
देखो झूले नन्द लाला।
SSDN:- झुलना झुलाये ब्रिज बाला देखो झूले नन्द लाला | Janmashtami 2023 | New Krishna bhajan #कृष्णभजन