अगर प्यार तेरे से पाया ना होता

अगर प्यार तेरे से पाया ना होता

अगर प्यार तेरे से,
पाया ना होता,
अगर प्यार तेरे से,
पाया ना होता,
अगर प्यार तेरे से,
पाया ना होता,
तुझे श्याम अपना,
बनाया ना होता।

ना होती तमन्ना ही,
तेरे मिलन की,
अगर मेरे मन को,
तू भाया ना होता,
​अगर प्यार तेरे से,
पाया ना होता।

लबो पे तेरा ये,
तराना ना होता,
अगर तीर दिल से,
चलाया ना होता,
​अगर प्यार तेरे से,
पाया ना होता।

ना फिरती मैं,
तेरे लिए मारी मारी,
अगर तुने खुद ही,
रुलाया ना होता,
​अगर प्यार तेरे से,
पाया ना होता।

तो मै भी निराशा में,
आशा ना रखती,
किसी के लिये गर तू,
आया ना होता,
​अगर प्यार तेरे से,
पाया ना होता।

​अगर प्यार तेरे से,
पाया ना होता,
तुझे श्याम अपना,
बनाया ना होता।



Arushi Gambhir Bhajan | अगर प्यार तेरे से पाया ना होता | Bhav Pravah #krishnabhajan
Next Post Previous Post