ऐ वतन तेरे लिए लिरिक्स Aie Watan Tere Liye Lyrics


Naye Bhajano Ke Lyrics

ऐ वतन तेरे लिए लिरिक्स Aie Watan Tere Liye Lyrics

ऐ वतन तेरे लिए,
इश्क़ वतन,
ईमान वतन है,
दिल धड़कन और जान,
वतन है,
शान मान सम्मान,
वतन है,
हाँ मेरी पहचान,
वतन है,
मेरा हिंदुस्तान
वतन है।

ऐ वतन तेरे लिए,
हर हद से,
आगे जायेंगे,
बात तुझपे आई तो,
सरहद से,
आगे जायेंगे,
मिलके मिट्टी में,
तेरी फिर,
फूल बनके आयेंगे।

हम तिरंगे के तले,
सदियों तलक लहराएंगे,
हम तिरंगे के तले,
सदियों तलक लहराएंगे।

चांद तारे दे गवाही,
हर सिपाही के लिए,
लाएंगे सूरज नए,
रातों की स्याही के लिए,
हम हैं तो दुश्मन कभी,
इस पार ना आ पाएँगे।

हम तिरंगे के तले,
सदियों तलक लहरायेंगे,
हम तिरंगे के तले,
सदियों तलक लहरायेंगे।

हम हैं रखवाले तेरे तो,
फिक्र है किस बात की,
है वतन से इश्क वाली,
सब लकीरें हाथ की,
इन लकीरों को जरा सा,
और हम चमकाएंगे।

हम तिरंगे के तले,
सदियों तलक लहरायेंगे,
हम तिरंगे के तले,
सदियों तलक लहरायेंगे।

हर जनम में,
होगी हर इक,
सांस तेरे वास्ते,
क्या कहें,
दिल में है क्या,
एहसास तेरे वास्ते,
वक्त आने दे कहा जो,
हम वो कर दिखलाएंगे।

हम तिरंगे के तले,
सदियों तलक लहरायेंगे,
हम तिरंगे के तले,
सदियों तलक लहरायेंगे।
 



ऐ वतन तेरे लिए Ae Watan Tere Liye | देश भक्ति गीत Desh Bhakti Geet | Rashtriya Geet | Patriotic Song

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url