होके माँ सिंह पे सवार आयेगी
होके माँ सिंह पे सवार आयेगी
होके माँ सिंह पे सवार,आयेगी नवरात्रों में,
होके माँ सिंह पे सवार,
आयेगी नवरात्रों में,
आयेगी नवरात्रों में,
आयेगी नवरात्रों में,
खोल के रखना द्वार,
आयेगी नवरात्रों में,
होके माँ सिंह पे सवार,
आयेगी नवरात्रों में।
अपनों से माँ मिलने मिलाने,
बच्चों के दिल को बहलाने,
लेकर खुशिया हजार,
आयेगी नवरात्रों में,
होके माँ सिंह पे सवार,
आयेगी नवरात्रों में।
लाल चुनरिया ओढ़ के सर पे,
शीश मुकुट सोने का धर के,
कर सोलह श्रृंगार,
आयेगी नवरात्रों में,
होके माँ सिंह पे सवार,
आयेगी नवरात्रों में।
मैया अष्ट भुजाओं वाली,
बनके शारदा लक्ष्मी काली,
करने भक्तों को मालामाल,
आयेगी नवरात्रों में,
होके माँ सिंह पे सवार,
आयेगी नवरात्रों में।
मैया के जगराते जगाओ,
झूमो नाचो माँ को रिझाओ,
सारे करेंगे जय जयकार,
आयेगी नवरात्रों में,
होके माँ सिंह पे सवार,
आयेगी नवरात्रों में।
थाली छप्पन भोग की लाओ,
हलवा पुरी का भोग लगाओ,
सोनू करे है मनुहार,
आयेगी नवरात्रों में,
होके माँ सिंह पे सवार,
आयेगी नवरात्रों में।
होके माँ सिंह पे सवार आयेगी नवरात्रों में | Hoke Maa Singh Pe Sawar | Navratri Bhajan | Mata Bhajan