आयेंगे भोलेनाथ दूल्हा बनके
आयेंगे भोलेनाथ दूल्हा बनके
आयेंगे भोलेनाथ दूल्हा बनके,जाऊंगी ससुराल दुल्हन बनके,
आयेंगे भोलेनाथ दूल्हा बनके,
जाऊंगी ससुराल दुल्हन बनके।
सोने का लोटा गंगाजल पानी,
पिएंगे भोलेनाथ दूल्हा बनके,
आयेंगे भोलेनाथ दूल्हा बनके,
जाऊंगी ससुराल दुल्हन बनके।
सोने की थाली में भोजन परोसा,
खाएंगे भोलेनाथ दूल्हा बनके,
आयेंगे भोलेनाथ दूल्हा बनके,
जाऊंगी ससुराल दुल्हन बनके।
सोने की सीख बरेली का सुरमा,
सालेंगे भोलेनाथ दूल्हा बनके,
आयेंगे भोलेनाथ दूल्हा बनके,
जाऊंगी ससुराल दुल्हन बनके।
चंदा की चांदनी में चौपड़ बिछाए,
खेलेंगे भोलेनाथ दूल्हा बनके,
आयेंगे भोलेनाथ दूल्हा बनके,
जाऊंगी ससुराल दुल्हन बनके।
फूलों की सेज,
मोती झालर के तकिया,
सोएंगे भोलेनाथ दूल्हा बनके,
आयेंगे भोलेनाथ दूल्हा बनके,
जाऊंगी ससुराल दुल्हन बनके।