हम घर जाल्या आपणाँ लिया मुराड़ा हाथि

हम घर जाल्या आपणाँ लिया मुराड़ा हाथि मीनिंग

हम घर जाल्या आपणाँ, लिया मुराड़ा हाथि।
अब घर जालौं तासका, जे चले हमारे साथि॥

Hum Ghar Jalya Aapna, Liya Murada Hathi,
Abu ghar Jalo Tas Ka, Je Chale Hamre Sathi

हम घर जाल्या आपणाँ लिया मुराड़ा हाथि मीनिंग Hum Ghar Jalya Aapna Meaning

कबीर के दोहे का हिंदी में अर्थ / भावार्थ Kabir Doha Hindi Meaning

कबीर साहेब कहते हैं की उन्होंने अपने विषय विकार रूपी घर को जला दिया है हाथ में जलती हुई लकड़ी लेकर। जो भी व्यक्ति अपने घर को (विषय विकार रूपी चित्त) जलाना चाहते हैं, वह हमारे (कबीर) के साथ चले। आशय है की साहेब ने अपने समस्त दुर्गुणों और विकारों को जला दिया है, उनसे मुक्त हो गए हैं। जो भी व्यक्ति अपने दुर्गुणों को, विकारों को नष्ट करना चाहते हैं वे कबीर साहेब के साथ आ सकते हैं। ज्ञान-भक्ति की जलती हुई लकड़ी हाथ में लेकर अपना विषय वासनाओं का घर जला डाला है। इसका अर्थ है कि उन्होंने मोह माया से मुक्ति पा ली है और वे ईश्वर के मार्ग पर चल रहे हैं।
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

दैनिक रोचक विषयों पर में 20 वर्षों के अनुभव के साथ, मैं कबीर के दोहों को अर्थ सहित, कबीर भजन, आदि को सांझा करती हूँ, मेरे इस ब्लॉग पर। मेरे लेखों का उद्देश्य सामान्य जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाना है। मैंने अपने करियर में कई विषयों पर गहन शोध और लेखन किया है, जिनमें जीवन शैली और सकारात्मक सोच के साथ वास्तु भी शामिल है....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post