जय जय श्यामा जय जय श्याम

जय जय श्यामा जय जय श्याम लिरिक्स

जय जय श्यामा जय जय श्याम,
जय जय श्री वृन्दावन धाम।

जय मधुरा गोकुल गोवर्धन,
जय यमुना सेवा कुञ्ज निधिवन,
जय बरसाना जय नंदगावं,
जय जय श्री वृन्दावन धाम।

जय जय ब्रजरज जय जय गोधन,
जय जय ग्वाल सखा गोपीजन,
जय ब्रजवासिन जय ब्रज बाम,
जय जय श्री वृन्दावन धाम।

जय ब्रजमण्डल जय ब्रज रसिकन,
जय जय ब्रज के संत भक्त जान,
जय जय लत्ता पता अभिराम,
जय जय श्री वृन्दावन धाम।

मधुप हरि ठाकुर ठकुरानी,
जय ब्रजराजा जय ब्रजरानी,
जय राधा माधव छवि धाम,
जय जय श्री वृन्दावन धाम।
 



Jai Jai Shyama Jai Jai Shyam |Tinu Singh| |Tinu Singh| |Phagwara PB| |Radha Krishan Bhajans|
Next Post Previous Post