कोई सोदा करलो जी सौदागर

कोई सोदा करलो जी सौदागर

कोई सोदा करलो जी,
सौदागर आया श्याम दा,
कोई सोदा करलो जी,
सौदागर आया श्याम दा।

इस सोदे में बात निराली,
टका लगे न पाई,
लुट ले गए नारद नरसी,
मीरा सदन कसाई,
कोई सोदा कर लो जी,
सौदागर आया श्याम दा।

इस सोदे को किया सुर ने,
कैसा श्याम रिझाया,
चित्र कूट पर तुलसी ने,
चन्दन का तिलक लगाया
कोई सोदा कर लो जी,
सौदागर आया श्याम दा।

इस सोदे को किया,
पवन सूत,
अजर अमर बन बैठे,
गुणवानो में श्रेठ बने,
और दुनिया में पूज बैठे,
कोई सोदा कर लो जी,
सौदागर आया श्याम दा।

राम रहीम खुद पेगंबर,
जो चाहे सो लेलो,
हरि नाम के बदले में तुम,
जीवन में सुख लेलो,
कोई सोदा कर लो जी,
सौदागर आया श्याम दा।

इस सोदे में सुख ही सुख है,
झोली भर लो आकर,
खुद भी लूटो और लुटाओ,
गोविन्द के गुण गाकर,
कोई सोदा कर लो जी,
सौदागर आया श्याम दा।

जीवन की बस साख यही है,
सच्चा सोदा रखो,
राम नाम का सुमिरन कर,
ईश्वर पर श्रद्धा रखो रे,
कोई सोदा कर लो जी,
सौदागर आया श्याम दा।

नानक देव कबीर भीलनी,
धना भगत रह जाते,
इस सोदे में पड़ने से,
रहते रघुवर के पास,
कोई सोदा कर लो जी,
सौदागर आया श्याम दा।
 



SSDN:-कोई सोदा करलो जी सौदागर आया शाम दा | Krishna bhajan 2023 | Anandpur bhajan | Radha Krishna
Next Post Previous Post